Showing posts with label Social. Show all posts
Showing posts with label Social. Show all posts

09 August, 2026

• विद्रोह

 

न न्याय की याचना, अब न करेंगे संवाद,
किया है शरसंधान भेदने सिंहासन कलंकित,
प्रेरित होगी प्रजा सुन हुंकार का अनुनाद,
करने चूर चूर प्रत्येक अहंकारी और अनुचित।

अन्याय को भस्म करे आक्रोश की ज्वाला प्रचंड,
चहूँओर फैले दावानल, धधकती रहे उत्तेजना,
प्रदीप्त रखे आत्मबल को दहकता क्रांतिसूर्य उद्दंड,
उज्ज्वल करे आकाश नए स्वातंत्र्य की स्थापना।
*****
# Revolution, Independence, Democracy

10 June, 2026

• दृष्टि


     सनातन जीवनपद्धति में श्राद्ध विधि का विशेष महत्त्व है। चावल के पिंड को जब तक कौआ चोंच से स्पर्श नहीं करता, तब तक मृत व्यक्ति की उसके जीवित क्षण में कोई इच्छा अपूर्ण रही होगी ऐसा माना जाता है। श्राद्ध के दौरान चढ़ाया भोग पितरों तक पहुँचता है ऐसी भी धारणा है। मृतक के परिजनों को यह कहकर सांत्वना दी जाती है, कि मृत व्यक्ति उनके आसपास ही अदृश्य रूप में वास करते हैं; और उनकी स्मृति की ऊर्जा से हौसला देते हैं। बचपन में सोचता था, कि क्या वाक़िई ऐसा होता होगा? विज्ञान के अद्भुत आविष्कारों ने यह भी संभव किया है। अब हमारे प्रियजन मृत्यु के पश्चात भी हमारे आसपास बदले हुए रूप में ही, किंतु जीवित रह सकते हैं। आज आधुनिक, अनूठी और हैरत-अंगेज़ तकनीकों से इन्सानी कार्निया, गुर्दे, फेफड़े, यकृत तथा स्वादुपिंड का सफल प्रत्यारोपण सहज संभव है। भारत में आज अंगदान की प्रवृत्ति प्राथमिक अवस्था में है। समाज के कुछ ही स्तर तक इसके प्रति जागरुकता है।
     मेरे पिता ने कई वर्ष पूर्व मेरे युवावस्था में पदार्पण करते ही नेत्रदान के संकल्प पत्र पर उनके साथ मुझसे भी हस्ताक्षर करवाए थे। उसी प्रेरणा से चंद वर्षों पूर्व मैंने अंगदान का भी संकल्प किया। जिन बेहतरीन कार्यों को मैं मेरे जीवित क्षणों में न कर पाऊँ; हो सकता है और मंशा भी यही है, कि मेरे पश्चात मेरे अंग पाकर कोई अन्य व्यक्ति कर दे। आशा है, कि अंगदान एक संस्कृति बन हमें अपना जीवन सार्थक करने की प्रेरणा दे।

नेत्र मेरे जियें उनसे, विश्व दर्शन प्रण हो जिनका,
भद्र पावन मनोरम ही, मंशा है अनुभव हो उनका,
करें रोशन राहें उनकी, तमोमय जीवन है जिनका,
हर दिशा मंगल हो ऐसा, प्रकाश हो अब उनके मन का।

■ World Eye Donation Day
(Select lines from my Hindi poetry book)
*****

05 June, 2026

• दरख़्त


जिन्होंने हमारी ज़िंदगी का हर साज़ बुना,
जिन ग़ालिब जड़ों पर हमें नाज़-ओ-फ़ख़्र है,
जिनसे है हमारे वुजूद का हर ताना-बाना,
उन्हीं की वसीक़त आज बंद बन चुकी है.

रुसवाइयों के चंद लमहात से ख़ुद को जुदा कर सकें,
पशेमानी से मज़्रूह, तख़्लिया में अश्क बहा सकें,
रंजिश के शोलों से रिहा हो, आब-ए-मुहब्बत नहा सकें,
हम दरख़्तों को मुम्किन नहीं, कि हिज़्रत कर सकें.

क़त्रा क़त्रा जमा की हुई मुहब्बत की बूँदों ने,
नफ़्रत ने नवाज़े हुए फफोलों को सँवार लिया,
परायों की झूठी तसल्ली के मरहम ने,
अपनों ने दिए हुए ज़ख़्मों को सहलाया.

हल की तलाश में सवालात के बवंडर,
बदलती हवा के साथ भेजे कई मुक़ामात पर,
कभी पाई शमीम, जो आई थी जवाबों को लिपटकर,
कभी लौट आए सवालात, कई और सवालात लेकर.

चंद ज़र-ए-गुल भी गए थे उस बदलती हवा के साथ,
वह भी मुल्क शादाब हुआ उनके करम से,
वहाँ के गुलों का आब-ए-हयात आया घटाओं के साथ,
मुतमइन हुआ ज़र्रा ज़र्रा वतन, उनकी बरसाई नशात से.

यह मीठे-कड़वे तज्रुबे ग़ैरमुतवक़्क़िअ तो नहीं,
यह तमाम मसाइल भी ग़ैरइख़्तियारी हैं,
इन पेचीदा हालात से रिहाई भी मुम्किन नहीं,
इन्हीं से शायद सिर्र-क़ैद-ए-हयात के फ़साने हैं.

(ग़ालिब-strong, वसीक़त-firmness, रुसवाइयाँ-disrespect, पशेमानी-repentance, तख़्लिया-solitude, मज़्रूह-wounded, हिज़्रत-migrate to a foreign land, शमीम-fragrance, ज़र-ए-गुल-pollen, शादाब-colourful, आब-ए-हयात-nectar, मुतमइन-content, नशात-happiness, ग़ैरमुतवक़्क़िअ-unexpected, मसाइल-issues, ग़ैरइख़्तियारी-unavoidable, सिर्र-क़ैद-ए-हयात-mystery of captivity of life)

*****
# Migration, Separation, Partition, War, Peace

02 June, 2026

• हिज़्रत


तुमसे बेहतर कौन जान सकता है,
कि क्या होता है अपनों से बिछड़ना,
मगर परायों से जुदा होना भी दर्द ही देता है,
जो आसाँ नहीं होता यूँ सहना.

पराए तो हयात का वह हिस्सा है,
जिससे भी बनता है ज़ीस्त का फ़साना,
अपनों का रवैय्या परायों से भी बेदर्द होता है,
फिर भी क्यों मायूस करता है अपनों से जुदा होना.

हिज़्रत के बाद तो बन ही जाता है,
नया रुख़, नया दौर, नया ठिकाना,
भुलाए नहीं भूलता, याद आता ही रहता है,
तर्क तिनकों वाला वतन का घोंसला पुराना.

ज़ख़्म-ओ-ग़म नवाज़े तुम्हें तुम्हारे बाशिंदों ने,
हम नावाक़िफ़ नहीं तुम्हारी वजह-ए-कोफ़्त से,
रोका न होता गर तुम्हें नामहदूद फैली वासिक़ जड़ों ने,
तुम भी न रोक पाते ख़ुद को तर्क ज़मीं करने से.

तुम्हें बातों में मगन रख यकायक न छोड़ जाएँगे,
सवाल का तसल्लीबख़्श जवाब कह कर ही विदा लेंगे,
अपनी थकान का बोझ तुम्हें दे कर न जुदा होंगे,
हमारे भीतर की घुटन भी हम अपने साथ ही ले जाएँगे.

ज़िहन में बस चुकी तल्ख़ी से कैसे जुदा होंगे,
जिगर के पार हुआ वह निश्तर कैसे भुलाएँगे,
दिल में क़ैद शोर को रिहा कैसे करेंगे,
हिज़्रत के बाद भी क्या हम सुकून पा सकेंगे.

(हिज़्रत-migrate to a foreign land, ज़ीस्त-life, तर्क-abandon, वजह-ए-कोफ़्त-source of distress, नामहदूद-unbound, वासिक़-firm, तसल्लीबख़्श-satisfactory, तल्ख़ी-bitterness, निश्तर-lancet)
*****
# Migration, Separation, Partition, War, Peace

09 May, 2025

• मस्ला-ए-जंग


महज़ मुहरा हर सिपाही, बैन-उल-अक़्वामी सियासत का,
मायूस हुआ है शिकार मुद्दतों से, मुल्की दाँव-पेंचों का,
बेहिसाब बिखरी आबादी में, इल्म किसे चंद साँसें खोने का,
ग़ैरमहदूद फैले समंदर में, किसे है अफ़सोस बूँदों का.

(Select lines from my Hindi-Urdu poetry book)
(बैन-उल-अक़्वामी-international, सियासत-politics, इल्म-aware, ग़ैरमहदूद-unbound)
*****
# War, Peace

08 May, 2025

• युद्ध

सीमा सुशोभित होगी अस्त्रों से,
विनाश की आशा के खोखले नारों से,
रक्त की नदियाँ, लाशों का सागर बहेगा,
विनाश के पर्व का अंत, आरंभ भी वहीं से होगा।

(Select lines from my Hindi poetry book)

*****
# War, Peace

20 March, 2025

• Happiness

    “It’s a state of mind,” our Marathi teacher said while explaining a set of definitions of happiness. She remained our Marathi teacher during the entire high school period. Being a major language in our curriculum, we had to work extra for Marathi. The Marathi teacher also made sincere efforts to teach us the subject with similar zeal during every session. She was well read. Her vocabulary was comprehensive and the way of teaching was precise. She would elaborate even on a simple word, a short phrase or a minor theme. Many a time we got bored, but she never lost her patience as she knew the necessity of the detailed explanation. Even today, I can distinctly recollect her words. Every so often she used to say, “A human must treat a human like a human.” We did not understand the essence of her words at the tender age and often found them funny. Apart from details of the subject, Marathi lessons taught us some of the vital values of life too. I realised this as I grew up and came across a number of situations which narrated the same teachings. Happiness was one of the topics discussed at various levels during high school, particularly class 10. As I got enrolled in medical college and entered a domain of contest, I got practical lessons on some of the aspects of happiness which our Marathi teacher explained. Situations were diverse and so were our reactions. A few of us searched for happiness in creation, but many of us were happy to be admirers of those creations. Some colleagues found happiness in trivial occurrences, while a few of them remained unmoved even with the greatest achievements. A popular verse from ‘Manache Shlok’ by Saint Ramdas Swami says- “Who is the happiest of them all, only you can search for it for yourself, O my mind.” On introspection, one may realise that no one is wholly happy. Everyone seems to be continually searching for bigger and more than what is attained or received; often least realising that one can certainly try and find happiness in smaller or lesser accomplishments too.

    Apart from a state of mind, happiness is also about a way to look at things. Even with sincere and honest efforts, success or fulfillment may sometimes remain out of reach. Such circumstances leave us with no option than to accept the outcome and be content. During such situations, less pain or less dissatisfaction is often acknowledged as happiness. At times one expects more than what is deserved and feels unhappy when the prospects fall short. Usually, we don’t value or perceive things when they bless us with happiness in real time; we rudely overlook or ignore them. We may realize our errors and regret, but only when the moment is gone.

    It is true that many happy moments are hidden within material gain, yet they cannot match the joy of giving. The desire for worldly-wise pleasures is not inappropriate, but greed is. To overcome the state, several affluent families opt for philanthropy, which certainly adds to the happiness already acquired through materialism. Many well-to-do individuals practice a minimalist approach after attaining a certain altitude in personal or professional life. If compared with the present day, life in the olden days appears simple, humble, yet happy. With modernisation, the world has become self-centred. The modern world tends to amass pleasures, but seems to shed the ethos of sharing. The selfish view has parted us from our near and dear ones and friends. The digital revolution might have brought the world closer in technological terms, yet the warmth is missing.

    In an attempt to achieve more in a shorter span, the ambitious world forgets to take a break or enjoy some moments of leisure and usually finds itself lost and alone in distressing chaos. Recreation and rejuvenation are vital for refreshing our minds and for improved performance. One must draw a line to be content and experience true happiness.

It’s tough to eke out a living,

To punch a clock and survive,
But at the end of the day,
We feel contented to be able to thrive,
Some seek happiness naturally,
In whatever they have in their archive,
Some have no choice but to feel happy,
However hard be drive.

A longed-for happy moment,
May not be as blissful as projected,
Helping without your own interest,
May bring joy unexpected,
Situations may be similar,
Yet impressions of delight could be assorted,
Contentment needs to be perceived,
Happiness cannot be counted.

■ International Day of Happiness
(Select lines from my English poetry book)
*****

17 March, 2025

• मार्ग-दर्शन

कहीं घुमावदार कहीं सरल तुम,
कभी मिट्टी के, कभी पथरीले,
मनोहर सब रूप तुम्हारे,
कहीं तुम श्यामल, कहीं रुपहले,
तुम्हारे अगुआई में ही हुई,
जीवन की हर यात्रा हमारी,
पथ के हर जटिल मोड़ पर,
सँवारा तुमने बनकर प्रहरी।

तुम्हारे समक्ष हुआ,
आक्रोश व अधिकार का हनन,
क्षणभर में बिखर गया सुराज,
अनीति का हुआ प्रस्थापन,
मूक साक्षी तुम आंदोलन के,
जिसने किया क्रांति का उद्दीपन,
तुम्हारी ही साक्ष से पुनः पुनः,
अनीति का हुआ उच्चाटन।

तुम भी नहाए हर्षित परिमल,
किसीपर बरसे जो गौरव-सुमन,
भावुक भी हुए चढ़ाए पुष्प देख,
सुनकर अंतिम यात्रा के कथन,
गुलाल से सजे कपोल तुम्हारे,
कहते विजय व सौहार्द के स्तवन,
कोई न जाने तुम्हारे भीतर बसे,
अनगिनत आख्यानों के कवन।

तुम भी अनायास हो आते हो तीरथ, 
पंथियों के चरण स्पर्श से,
तुम्हारा चित्त भी तन्मय होता,
मृदंग के उस मंजुल रव से,
तुम्हारे गुलाल सुमनों के परिधान,
तुम भी प्रतीत होते भक्त से,
प्रत्यक्ष दर्शन की अनुभूति,
करते पंथी के माध्यम से।

तुम्हारी गोद में ही खेलकर,
स्वच्छंद झूमा मेरा शैशव,
तुम भी जिये विभोर किशोर पल,
मेरे ऊर्जित यौवन पल्लव,
अस्त के आरक्त क्षितिज की,
सँवारी तुमने संध्या नीरव,
हर पड़ाव की अनूठी शिक्षा,
जीवन का है सार अभिनव।

ग्रीष्म में आम्रवृक्ष की छाया,
वसंत में ओढ़ा था बौर तुमने,
आषाढ की सब करते याचना,
तुम्हारे तप्त कण शांत करने,
सावन की झड़ी से तराबोर तन को,
छेड़ा हेमंत के पतझड़ ने,
तीनों ऋतुओं के अमृत से,
तृप्त किया है तुम्हें सृष्टि ने।

जब जब मेरा विवेक भटका,
तुमने ही दिखाई दिशा पनघट की,
सावधान करते रहे मोड़ोंपर,
वश में भी की गति आवेश की,
खोने न दिया धैर्य तनिक,
निकट थी जब पूर्ति ध्येय की,
जागने न दिया अहंकार किंचित्,
उत्तेजना में ध्येयप्राप्ति की।

तुम सदा रहते निडर,
चाहे जीवनमार्ग में हो कुछ अघटित,
डगमगाता न तुम्हारा संयम,
यात्रा की मोड़ोंपर अनपेक्षित,
न अप्रिय भूत से होते खिन्न,
न भविष्य की चिंता कर विचलित,
परिचय बनते हो सरलता का,
वर्तमान को जीकर संतुलित।
*****
# Road, Path

12 October, 2024

• दशानन

लालच ने निष्प्रभ कर दी,
तुम्हारी निःसीम उपासना,
ऐश्वर्य की शैय्या पर भी अस्वस्थ,
अधिक की निरंतर वासना,
अमर्याद सत्ता का निष्णात शासक,
किंतु सामर्थ्य की संतत याचना,
स्वर्ण को भी निस्तेज कर गई,
भौतिक की अनिर्बंध कामना।

तुम अवश्य भक्त थे, किंतु,
तुम्हारे अहंकार से भक्त की प्रतिमा हुई दीन,
तुम्हारे ज्ञान, बोध, शास्त्र, कला,
आज भी अभिमान के ही हैं अधीन,
तुम्हारे बल आज भी,
अबोध व निष्पाप की प्रताड़ना में हैं लीन,
व्यर्थ बहुआयामी व्यक्तित्व तुम्हारा,
व्यस्त जो समाजहनन में हीन।

शाप जो दिये गए थे तुम्हें,
आज सिद्ध होते हैं प्रभावहीन,
तुम्हारे किए से दुष्कृत्यों से स्तब्ध हैं,
परिभाषा व जीव हर शालीन,
तुम्हारे अनिर्बंध वर्तन की जयजयकार,
हो गई है अब रीति नवीन,
अप्रचलित हो चुके हैं आज,
सुनीति, सदाचार, सत्कर्म प्राचीन।

नाभीभेद से हुआ तुम्हारा अंत,
ढकोसला सिद्ध हुआ अंत में,
अनीति पर नीति का विजय,
प्रहसन सा प्रतीत होता आख्यानों में,
तुम्हारे कुकर्म रिसते रिसते,
स्थायी बन चुके हैं कुंठित समाज में,
पुनः पुनः जन्म ले कर तुम,
जीवन भरते आए हो विषवृक्ष में।

कल तक रंभा थी,
आज कोई और है पीड़िता,
तुम्हारे पश्चात भी,
अत्याचार किंतु नहीं मिटता,
विलाप व रुदन का आलेख,
अविरत आया है चढ़ता,
संभवतः तुम्हारे श्वास शाश्वत हैं,
तुम्हारी मृत्यु छल सा है लगता।

निर्भया, हाथरस, कठुआ,
तुम ही प्रत्येक घटना के सूत्रधार,
तुम्हारे एकाधिकार के समक्ष,
धूल चाटता नाभिभेद का चमत्कार,
उपहास बन गया है न्याय का अनुरोध,
सर्वत्र अन्याय व हाहाकार,
जाने कितनी करनी होगी प्रतीक्षा,
तुम्हारे अंत से करने साक्षात्कार।

 विजयादशमी 

*****
# Vijayadashmi, Dussera, Rawan

25 July, 2024

• बेगानी शादी में

मूक हो गए निर्धनता के रुदन व सिसकियाँ,
सामर्थ्य और संपन्नता के लज्जाहीन कोलाहल में,
समाज अनभिज्ञ तृष्णा व क्षुधा की छटपटाहट से,
जो अंधा हुआ विज्ञापन की चटकीली जगमगाहट में,
पुनः खो गया अस्तित्व, चौखट पर खड़ी याचना का,
मासूमियत के अवशेषों से निर्मित उन्मादभवन में,
मानवता हुई लज्जित, संवेदना हुई शून्य,
निर्लज्जता हुई दीवानीबेगानी शादी में।

दहशत से पीड़ित अधमरे लोकतंत्र को,
पुनः एक बार रौंदा और कुचला गया,
बहुमूल्य लोकमत जड़ा उधार का सिंहासन,
पुनः कौड़ियों के दाम नीलाम हो गया,
स्वघोषित नृप ने स्वयम् समेत,
सार्वभौम का भी समझौता कर दिया,
अनिश्चितता के बवंडर में हचकोले खाता प्रजातंत्र,
अराजकता की भयावह आहट ले आया।

तलवों तले पिस गया अनाज, दमकते महल में,
किंतु जठर क्षुधित ही रहा, कुपोषित शिशु का,
थालियाँ सज गईं, स्निग्ध, रसीली, मीठी,
आज भी वंचित ही रहा, भूखा उदर अनाथ का,
छीने हुए पैवंद ओढ़कर, डोल रहा मदमत्त लुटेरा,
असहाय नग्नता ओढ़ती, वस्त्र घृणा व उपहास का,
मृत है संवेदना, बधिर हैं भावनाएँ,
बीभत्स प्रदर्शन करती उन्माद व अहंकार का।

याचना को स्वयम् करनी होगी तृष्णा की शांति,
धधकाकर क्रोधाग्नि समाज के अंतर का,
लाचार को तपना होगा दावानल में,
धारण करने तेज, सामर्थ्य क्रांतिसूर्य का,
प्रजा को अब करना ही होगा शंखनाद,
करने उत्पाटन उन्मत्त नृप की निरंकुश सत्ता का,
उखाड़ना होगा कलंकित सिंहासन अभिमानी,
देखने उदय न्याय मानवता व लोकतंत्र का।

*****
# Wedding, Poverty, Hunger, Crony capitalism

24 April, 2024

• Pieta


Your gentle feet and tiny toes,
comforted my lap once upon a time,
My arms stroked you blissfully then,
for you, I hummed a calming rhyme,
But now my arms hold a muted song,
of your silence, bestowed on me by time,
Today, you lie on the same old lap,
indeed, lifeless and inert, yet so sublime.

I will keep on recalling you as a toddler,
henceforth, they will look at you as a leader,
Your cries were calmed by my caress then,
for them, now you are going to be the healer,
You rehearsed whatever I voiced, said, sang,
they will find knowledge in you, a teacher,
Today, while I weep, detached from my soul,
they will find peace, blessed by a preacher.

You were composed, unmoved by the ordeal,
but so much concerned about my well-being,
You knew who all sinned against you,
still, you said to adapt the art of forgiving,
You were spreading the message of kindness,
even when your disciples kept on betraying,
Hated; yet you insisted on spreading love,
regretted, Peter shall forever be weeping.

When you were not even born,
did you deserve to face hatred,
For spreading the message of kindness,
did you deserve to get hurt or wounded,
Was such ferocity justly indispensable,
to learn the essence of being kind-hearted,
Was your sacrifice truly obligatory,
to realise that love was supreme, sacred.

(Rome- 24 Apr, 2024)

(The ‘Madonna della Pieta’, informally known as ‘Pieta’ is a marble sculpture by Michelangelo. The sculpture is about an imaginary moment, when Jesus, taken down from the cross, is given to his mother, Mary. A masterpiece, ‘Pieta’ is kept in St. Peter’s Basilica, Vatican City.)

*****
# Jesus, Peace, Love

22 January, 2024

• प्राण और प्रतिष्ठा

मंजुल ध्वनि कोमल घंटियों की,
प्रक्षोभ की कर्कशता में क्रमशः लुप्त होती,
उन्माद भरे विज्ञापन का कोलाहल,
घुट गई निःसीम भक्ति,
द्वेष की मानसिकता के दलदल में,
मानवता मानो श्वास है गिनती,
मेरे हृदय से प्रस्थान कर चले मेरे प्राण,
कि मेरे पापों की भंगुर नींव उनकी प्रतिष्ठा ढहाती।

उजड़े घर की बिखरी हुई मुंडेर,
माँ सजाती है छोटे से दीप से,
उसके प्राण आएँगे, आएँगे लेकर उजाले,
भोली, किंतु पूरी आशा है उसे,
सुना है वहाँ छप्पन भोग लगा है,
यहाँ मिट्टी की प्रतिष्ठा दाने-दाने को तरसे,
निर्लज्जता का कोलाहल सुनाई दे रहा है,
भग्नावशेष पर रचाए आलय से।

असंख्य आभूषणों से अलंकृत,
फिर भी निस्तेज हैं प्राण,
कि स्वार्थ के दावानल में,
भस्म हुए दायित्व के परिमाण,
धर्मांधता की मोहिनी से,
बधिर हुआ सत्य का परित्राण,
प्रतिष्ठा की सिसकियाँ दबाते,
एकाधीपत्य के निर्दयी पाषाण।

आज भी अनगिनत प्राण शक्ति के,
विवश हैं झुलसने को प्रताड़ना की ज्वाला में,
थक कर चूर, पराजित हो चुकी है प्रतिष्ठा,
स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक्षा में,
कुचले जा रहे हैं मूल्य, त्यक्त, लाचार, दुर्बल भी,
डोल रहा अहंकार, मिथ्या विजयोत्सव की ग्लानि में,
अशिष्ट हो रहे हैं श्रेष्ठ, आदर्श सहते हे हैं उपेक्षा,
नैतिकता हुई निश्चेष्ट, ऊँच-नीच के भेद में।

असंभव प्रतीत होती है सांप्रत,
क्रोध व ईर्ष्या से मुक्ति,
विचारधाराओं के द्वंद्व में,
भ्रष्ट हो चुकी है हमारी मति,
विषवृक्ष की जड़ें कुरेद चुकी हैं सद्विवेक,
विष-लता की बंदी बन चुकी है नीति,
प्राणों की प्रतिष्ठा लगी है दाँव पर,
प्रत्येक घड़ी अराजकता की आहट है लाती।
*****
# Temple, Mandir, Demolition, Dispute