Showing posts with label Romance. Show all posts
Showing posts with label Romance. Show all posts

22 February, 2025

• उल्फ़त


मुजस्सम हो जाती है उल्फ़त, तख़्लिया की झुकी पलकों में,
ग़ैरइख़्तियारी हो जाता है दमकना चश्म-ए-शब का,
उल्फ़त तो बस ही जाती है नशेमन-ए-दीदा में,
इश्क़ मुहताज नहीं होता मुलाक़ात-ओ-रू-ब-रू का.

(मुजस्सम-actual, चश्म-ए-शब-moon/eyes of the night, नशेमन-ए-दीदा-nest of the eyes, मुलाक़ात-ओ-रू-ब-रू-interaction and face to face)
*****

01 December, 2023

• बयाँ

यूँ चिलमन में न रखा करो मिज़ाज,
लाज़िम है कभी-कभार अलफ़ाज़ भी आज़माना,
कहीं ऐसा न हो, कि तुम्हारा तबस्सुम मसर्रत-ए-वस्ल कहे,
और ज़माना समझ ले हिज़्र का फ़साना.

(चिलमन-veil, मसर्रत-ए-वस्ल-joy of union, हिज़्र-separation)
*****

05 May, 2023

• बेख़बर


मैं वाक़िफ़ हूँ तुम्हारे ग़म से मगर, वह मुशाबा नहीं मेरे रंज से,
न मुझे इल्म तुम्हारी कोफ़्त का, मेरे जख़्म से अनजान तुम भी,
हर लहू-ए-चाक-ए-जिगर बेख़बर रहता है दर्द-ए-ग़ैर से,
हर इश्क़ जुदा होता है, हर चोट का दर्द भी.

(मुशाबा-similar, इल्म-aware, कोफ़्त-distress, लहू-ए-चाक-ए-जिगर-ooze of wounded heart)
*****

04 November, 2022

• बिरहिनी

उमड़ उमड़ कर बरसत नैना, करते मिलन घड़ी का सुमिरन,
बदरा घेरत चंदा बिजुरी, बह बह कर थक सूखे असुवन,
हृदय हो कंपित सोच अकल्पित, बढ़ती जावे बैरी ठिठुरन,
धीरज खोवे असहाय बिरहिनी, बहु चिंता कर मुरझावे मन।
*****

12 July, 2022

• क़त्ल-ए-ख़्वाहिश

परवाना-ए-महफ़िल को न अफ़सोस, तमाम ख़्वाहिशों के क़त्ल का,
शमअ-ए-ग़ैर के अरमान पूरे किए थे, ख़ुद की आरज़ू को फ़ना कर.

(क़त्ल-ए-ख़्वाहिश-execution of wish, शमअ-ए-ग़ैर-flare of stranger, फ़ना-wipe out)
*****

21 December, 2021

• हुस्न-ए-सर्मा

    भारत की ज़ियादातर रियासतों१ का साल का लंबा दौर गर्मी में बीतता है, लिहाज़ा यहाँ सर्मा२ का इस्तिक़बाल३ गर्मजोशी से होता है। सब को आसूदा४ करने वाले इस मौसम के आते ही ठंडी हवाओं में नहाकर सुबह कोहरे में लिपट जाती है। ताज़ी सब्ज़ियों से मंडियाँ सँवर जाती हैं, और मुख़़्तलिफ़५ फलों की ख़ुशबू से फ़ज़ा महक उठती है। लहलहाती फ़लाहतों६ में इज़्तिमाअ७ कर तरह-तरह के लज़ीज़८ गिज़ाओं९ का लुत्फ़१० उठाने का भी रिवाज है।

    एक ओर सब को तर-ओ-ताज़ा करने वाला यह मौसम कई मग्रिबी-ओ-शुमाली११ मुल्कों में क़हर भी ढाता है। तूफ़ानी बर्फ़बारी और इंतिहाई१२ ठंड के नतीजतन् इन मुल्कों में लोग बेहद मुश्किल हालात से जूझते हैं। सर्मा हो या गर्मा१३, हर मौसम का एक पहलू लुभावना, तो दूसरा शदीद होता है।


ग़ुरूब१४ का पतझड़ रंगाता, ख़ज़ाँ१५ की सूखी चादर,
खिलखिलाता तलीक़१६ बचपन, अल्हड़ खेलती दूब पर,
ग़ालिब वल्वला१७ जवाँ का, नाज़नीं की शर्मीली नज़र,
फ़ज़ा आसूदा, बेहोश भी, हुस्न-ए-सर्मा१८ का असर.

■ Winter Solstice
(Select lines from my Hindi-Urdu poetry book)


(१-state, २-winter, ३-welcome, ४-contented, ५-various, ६-farms, ७-get-together, ८-delicious, ९-cuisine, १०-joy, ११-western and northern, १२-extreme, १३-summer, १४-sunset, १५-autumn, १६-free, १७-enthusiasm, १८-romance of winter)
*****

19 December, 2021

• नाज़-ओ-अफ़सोस


हमने शिद्दत से तराशा ख़ुद के नज़रिये को,
कि अफ़सोस न जता सकें उन्हें खोने का,
इस क़द्र गुमराह किया टूटे हुए दिल को,
ज़िहन नाज़ करने लगा है, दर्द-ए-तनहाई का.

(शिद्दत-intensity, ज़िहन-mind, दर्द-ए-तनहाई-pain of loneliness)
*****

09 March, 2021

• उद्विग्न

अस्त छिड़कता अनगिनत, स्मृतियाँ जीवनपटल पर,
घनी यादों को नहीं चैन, विरही मन को सताकर,
रातरानी की उत्कट गंध भी, मूक पीड़ा से बेअसर,
सराबोर हुई क्षमा अमृत से, पूर्व की प्रीत पराजित मगर।
*****

30 October, 2020

• The Moon

You see just half of me,
the remaining one is always on an excursion,
To a world unlike yours,
with similar ardour and affection,
The ecstasy of union is the same,
similar is the agony of separation,
Worlds differ just materially,
identical are romance and passion.

■ Sharad Poornima
(‘Sharad Poornima’ is full moon day of ‘Aashwin’ month of Hindu calendar and has a cultural significance in India.)
(Select lines from my English poetry book)
*****

05 October, 2020

• Autumn


Rustle of the leaves narrates,
A fairy tale so melancholic,
Even today, the aroma of the dusk,
Makes the surroundings nostalgic,
Clouds restrain the moonlit blues,
Jasmine no longer feels ecstatic,
Crimson skies fail to find solace,
In the noise of memories chaotic.

(Select lines from my English poetry book)
*****

28 July, 2020

• Hope


In the gentle breeze of nightfall,
agony may search for respite,
Parted and lost souls may find,
a path in the passing twilight,
The squall will settle down soon,
and so shall anguish and plight,
Dawn is certain to kindle hopes,
as Venus crawls through the night.

(Select lines from my English poetry book)
*****

21 July, 2020

• Confess


An intense desire I had,
to confess to the setting horizon,
But the lips, helpless, trembling,
could not say the unspoken,
Inevitable denial so harsh,
shook the skies crimson,
I wish, I could at least,
narrate the pain of separation.

(Select lines from my English poetry book)
*****

05 June, 2020

• Windy affair

The soaked breeze enthralls,
The shoots delicate, shy,
Jasmine, subdued by a gust,
But, the tuberose dares to defy,
Whiff pouring intoxication,
Lilies find it hard to deny,
Winds kindle romance,
As clouds flock to the sky.

(Select lines from my English poetry book)
*****
# Rain, Indian Monsoon

22 May, 2020

• Wise and Silly


Mind wanders every dusk,
heart still soaked in memories,
The wounds bleed incessant,
ceaseless seem to be agonies,
The busy world will never hear,
cries of the shattered or the miseries,
How could wise and prudent fathom,
the pain that a silly soul carries.

(Select lines from my English poetry book)
*****

19 May, 2020

• Yellow caress

Bloom stands undaunted,
Defying the scorch merciless,
Dense and green rescue,
The breaths wandering the wilderness,
White unveils the yellow,
A respite for love in distress,
Parted souls feel relieved,
By the tender fragrant caress.

(Select lines from my English poetry book)
*****
# Indian Summer

14 May, 2020

• ग्रीष्म

शाखांवर पहुडली पीतसुमने, दडले हरित अंतरी,
कनक ल्याला बाहवा, ऐश्वर्य उधळितो अंबरी,
दरवळे उत्कट पुष्पगंध, जागवी प्रणय-लहरी,
नटून सुखवितो आसमंत, असे ग्रीष्म तीक्ष्ण जरी।

(Select lines from my Marathi poetry book)
*****
# Indian Summer

14 February, 2020

• कारण

    समाज में बंधनों के साथ जीना और बढ़ना होता है। किसने, कब और क्यों यह बंधन डाले, यह कोई नहीं जानता। चाहे प्रेम की हो, द्वेष या फिर नाराज़गी की; स्त्रियों को इन भावनाओं को व्यक्त करने के बंधनों में तनिक शिथिलता है; किंतु पुरुषों को किसी स्त्री के प्रति प्रेम तो दूर, आस्था जताने की भी स्वायत्तता बड़ी कंजूसी से मिलती है।

    जिस व्याकुलता का प्रेमी और प्रेमिका को अब तक केवल एहसास था, उसे शब्दों में कहना अब अनिवार्य था; किंतु पहल कौन करे? शर्मसार होती प्रेमिका को झिझक ने बेबस कर दिया था। अंततः प्रेमी ने अभिव्यक्ति के सारे बंधनों को तोड़ प्रेमिका से ‘कारण’ कह ही डाला। जो अब तक व्याकुलता के आवरण से ढँके थे, उन समर्पित भावों को सुन प्रेमिका सराबोर हो गई।

प्राची का गुलाल थी या, अस्त की उद्विग्नता तुम,

होरी की ज्वाला थी या फिर, रुधिर की थी लालिमा तुम,
स्नेह की प्रतिमा थी या फिर, कपोल की थी रक्तिमा तुम,
तुम ही जीवन, श्वास मेरे, थी मेरी संवेदना तुम।

■ Valentine's Day

(Select lines from my Hindi poetry book)
*****

24 December, 2019

• कशमकश

मुसल्सल१ मुक़ाबला दिल-ओ-ज़िहन के दरमियान,
सिलसिला-ए-ज़ीस्त२ बना है आग़ाज़-ए-फ़साना से,
दिल की ख़ातिर धड़कने का सबब है दर्द की दास्तान३,
कशमकश४ करे ज़िहन, मिटाने हर्फ़-ए-दर्द५ हिकायत६ से.

(१-consistent, २-order of life, ४-struggle, ५-an alphabet of pain, ३&६-story)
*****

22 December, 2019

• तश्वीश

एहसान तअस़्स़ुर-ए-तसव्वुर१ का, जिसने सँभाली तनहाई मुद्दत से,
हमनफ़स जो बना रहा दाइमन्२, पल-ए-आग़ाज़-ए-फ़साना से,
तश्वीश३, कि क्या हो अंजाम, जो मुजस्सम४ हो चंद लमहात गुज़रे से,
हौसला ग़ालिब५ न रहा माज़ी सा, कैसे पाएँगे नजात सैलाब से.

(१-influence of imagination, २-consistent, ३-apprehension, ४-actual, ५-strong)
*****

22 October, 2019

• मुकम्मल

लब बस तअमील१ करने के क़ाबिल हैं,
अलफ़ाज़२ महज़ ज़रीआ है इज़हार३ का,
जज़्बात४ अकसर मजबूर ही रह जाते हैं,
नायाब होता है मुकम्मल५ होना इश्क़ का.

(१-obey, २-words, ३-express, ४-emotions, ५-absolute)
*****